The Bare Truth

दुर्ग में किराए के मकान में सेक्स रैकेट का खुलासा, 8 युवतियां मिलीं; सरगना महिला और एक ग्राहक गिरफ्तार

11 Mar 2026  

दुर्ग में किराए के मकान में सेक्स रैकेट का खुलासा, 8 युवतियां मिलीं; सरगना महिला और एक ग्राहक गिरफ्तार

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान कमरे से 8 युवतियां मिलीं, जिन्हें पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से बुलाया गया था। पुलिस ने सभी युवतियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की, जबकि रैकेट संचालित करने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त रूप से की।


पुलिस के मुताबिक, नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 को धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) ने किराए पर लिया था। इसी मकान में बाहर से युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया, जिसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी।


रेड के दौरान कमरे के अंदर कई युवतियां मौजूद मिलीं, जबकि एक ग्राहक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। आसपास के लोगों ने भी पुलिस को बताया कि इस मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं।


पुलिस ने कस्टडी में ली गई युवतियों से पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की और कोर्ट के नियमों के तहत उन्हें छोड़ दिया। वहीं, इस मामले में सरगना धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत और दुर्ग निवासी ग्राहक अमन शेख को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web