Share this post with:
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। ट्रेनों के लगातार रद्द होने पर बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि राज्य के बीजेपी के 10 सांसद मिलकर प्रधानमंत्री को पत्र क्यों नहीं लिखते? बैज ने तंज कसते हुए कहा— “ये 10 सांसद छत्तीसगढ़ पर बोझ बन चुके हैं।”
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कलेक्टर भी सुरक्षित नहीं हैं। कवर्धा जिले के कलेक्टर द्वारा अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए बैज ने सवाल उठाया— “अगर कलेक्टर सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?” उन्होंने गृह मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वे एक “पुतले और खिलौने” की तरह हैं और उन्हें इस पर जवाब देना चाहिए।
बैज ने कहा कि डीएपी के बाद अब यूरिया की भारी कमी है। किसान दर-दर भटक रहे हैं और यूरिया खुले बाजार में ब्लैक में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार के पास पर्याप्त यूरिया नहीं है, तो उसे तुरंत केंद्र से मांगना चाहिए, लेकिन सरकार “मूकदर्शक” बनी बैठी है।
Share this post with:
15 Apr 2026
18 Dec 2025
20 Feb 2023
20 Feb 2023