The Bare Truth

साय मंत्रिमंडल के विस्तार पर फिर लगा ब्रेक, मंत्री पद को लेकर पुराने नेताओं में खींचतान, अब केंद्र लेगा निर्णय

11 Apr 2025  

साय मंत्रिमंडल के विस्तार पर फिर लगा ब्रेक, मंत्री पद को लेकर पुराने नेताओं में खींचतान, अब केंद्र लेगा निर्णय

Share this post with:

छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार पर फिर से ब्रेक लग गया है। इसका कारण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में खींचतान बताया जा रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला अब दिल्ली से होगा। दिल्ली आलाकमान ही अब नए मंत्रियों का नाम तय करेगा, उसके बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार का खुलासा होगा, तब तक सस्पेंस बरकरार रहेगा। दरअसल मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरों को शामिल करने को लेकर अनिर्णय की स्थिति है। 

बताया जा रहा है, खासकर रायपुर संभाग से मंत्री बनाए जाने को लेकर सबसे ज्यादा किचकिच हो रही है। हालांकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल्द मंत्रिमंडल विस्तार का संकेत दिया है। साथ ही उन्होंने मंत्रियों की संख्या बढ़कर 14 करने की भी बातें कही है। ऐसी स्थिति में मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार कितना लंबा होगा? यह कहना जल्दबाजी होगी। 

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कवायद भी पूरी श्री, किंतु राज्य और राष्ट्रीय नेताओं की दखलअंदाजी से मामला अटक गया। खासकर नए और पुराने चेहरों के बीच अनिर्णय को स्थिति चन गई। प्रदेश भाजपा संगठन नए और पुराने दोनों चेहरों को शामिल करने की योजना बना रहा था। 

अपनी पसंद भी उजागर कर दी थी किंतु उनकी पसंद पर तथ ब्रेक लग गया, जब पुराने नेताओं ने अपने-अपने वीटो पावर का इस्तेमाल किया और इस मामले में राष्ट्रीय नेताओं का भरोसा जीत लिया। इसके चलते मामला अटक गया है। बहरहाल कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश सभी स्तर की चर्चा कर दिल्ली लौट गए हैं। मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। अब दिल्ली में राज्य की राजनीतिक स्थितियों से अवगत कराकर निर्णय लिया जाएगा।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web