Share this post with:
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने संविदा कर्मचारियों का मुद्दा उठाकर सरकार पर सवाल उठाए।कांग्रेस विधायक नितेंद्र सिंह ने प्रश्नकाल में पूछा कि संविदा कर्मचारियों को सेवानिवृत होने के बाद सामाजिक सुरक्षा देने की क्या योजना है, स्थाई कर्मी और संविदा कर्मी को मिलने वाली सुविधा में क्या अंतर है? इस पर जवाब देते हुए मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ संविदा कर्मचारियों को देने का प्रावधान है।
आउटसोर्स कर्मियों को मुद्दे पर मंत्री उदयप्रताप सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा शर्ते स्थाई कर्मियों की तरह नहीं होती है। आउटसोर्स कर्मचारियों को समय समय पर आवश्यकता पड़ने पर काम में किया जाता है। आउटसोर्स कर्मियों को श्रम विभाग के नियमों के अनुसार वेतन मिलता है।
Share this post with:
20 Mar 2026
18 Mar 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023