Share this post with:
छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में आज कस्टोडियल डेथ का मुद्दा उठा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक केंद्रीय और जिला जेलों में हुई अस्वाभाविक मौतों की जानकारी मांगी। सरकार की ओर से 66 मौतों की पुष्टि की गई, लेकिन नामों की सूची पेश नहीं की गई। इस पर उन्होंने पूछा कि किस जेल में किन कैदियों की मौत हुई है।
मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि जीवन ठाकुर का मामला दर्ज है। उन्हें कोर्ट के आदेश पर कांकेर से रायपुर जेल शिफ्ट किया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेकाहारा लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हुई।
विपक्ष ने जीवन ठाकुर को आदिवासी नेता बताते हुए फर्जी केस में फंसाने और इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए। कहा गया कि वे शुगर से पीड़ित थे और जेल में उन्हें पर्याप्त सुविधा नहीं मिली। इस मामले को लेकर बस्तर में चक्काजाम होने की बात भी कही गई और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई।
सरकार ने जवाब में कहा कि मामला जांच प्रतिवेदन के आधार पर दर्ज हुआ है। 12 अक्टूबर 2025 को उन्हें कांकेर जेल लाया गया था। स्वास्थ्य खराब होने पर कांकेर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां परिवार की मुलाकातें भी हुईं। जेल अधीक्षक की रिपोर्ट में उल्लेख है कि वे उपचार में सहयोग नहीं कर रहे थे। बाद में न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन्हें रायपुर शिफ्ट किया गया। मामले को लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा हुई।
Share this post with:
14 Mar 2026
14 Mar 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023