Share this post with:
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को डेढ़ साल से अधिक हो चुका है, लेकिन अब तक राज्य का मंत्रिमंडल पूर्ण रूप से गठित नहीं हो पाया है। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 जुलाई को दिल्ली रवाना हो रहे हैं। उनका यह दौरा भाजपा संगठन और राज्य सरकार की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री साय इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि इन बैठकों में राज्य मंत्रिमंडल के लंबित विस्तार और छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
साय का दिल्ली दौरा केवल मंत्रिमंडल विस्तार तक सीमित नहीं है। 1 अगस्त को वे छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों के साथ डिनर मीटिंग में भी शामिल होंगे, जिसमें संगठन के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार और संगठन के बीच समन्वय को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 13 दिसंबर 2023 को पदभार संभाला था। उस समय 11 अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ली गई थी और मंत्रिमंडल में कुल 12 सदस्य शामिल किए गए थे। जबकि राज्य में पारंपरिक रूप से 13 कैबिनेट मंत्री रखे जाते हैं। यानी एक पद शुरुआत से ही रिक्त है, जो अभी तक नहीं भरा गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली दौरे के बाद राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई ठोस फैसला सामने आ सकता है, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली और संगठन के बीच तालमेल को मजबूती मिलेगी।
Share this post with:
15 Apr 2026
18 Dec 2025
20 Feb 2023
20 Feb 2023