Share this post with:
कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, रात में बारिश हो रही थी और पूरा इलाका अंधेरे में डूबा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं।
टक्कर मारने वाला वाहन ड्राइवर हादसे के बाद बिना रुके मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023