The Bare Truth

कार और बाइक की टक्कर में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक का पैर, दूसरे का हाथ हुआ अलग...

09 May 2026  

कार और बाइक की टक्कर में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक का पैर, दूसरे का हाथ हुआ अलग...

Share this post with:

बालोद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव के पास कार (CG 04 QB 5621) और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। हादसे में एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया, दूसरे का हाथ कट गया, जबकि तीसरे का पैर टूट गया। कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए। 

मृतकों की पहचान सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और नरेंद्र भुआर्या (21) निवासी मुड़खुसरा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ, जब बाइक सवार तीनों युवक खैरीडीह गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी।
फिलहाल डौंडीलोहारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web