Share this post with:
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है। 23 जनवरी को यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच टिकट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने टिकट बिक्री की जिम्मेदारी Ticketgenie को सौंपी है। आज गुरुवार शाम 7 बजे से टिकट विंडो ओपन हो जाएगी। दर्शक ticketgenie.in वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे।
टिकट की शुरुआती कीमत 800 रुपए रखी गई है, जबकि सबसे महंगी टिकट 25 हजार रुपए की है। एक यूजर अधिकतम 4 टिकट ही खरीद सकेगा।
मैच के दौरान दर्शकों से मनमाने दाम न वसूले जाएं, इसके लिए स्टेडियम के अंदर खाने-पीने की चीजों के रेट भी पहले से तय कर दिए गए हैं। 100 ग्राम समोसा 50 रुपए में मिलेगा। सिंगल पीस सैंडविच 60 रुपए और बर्गर 80 रुपए में उपलब्ध रहेगा।
इसके अलावा पॉपकॉर्न कोन 60 रुपए, पॉपकॉर्न टब 100 रुपए, स्टीम वेज मोमो 150 रुपए, स्टीम चिकन मोमो 200 रुपए, फ्राइड वेज मोमो 200 रुपए, फ्राइड चिकन मोमो 250 रुपए और पिज्जा 250 रुपए में मिलेगा। वहीं आइसक्रीम और वेफर्स MRP पर ही दर्शकों को दिए जाएंगे।
Share this post with:
09 Feb 2026
09 Feb 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023