The Bare Truth

रॉन्ग साइड पर दौड़ रहा ट्रेलर स्कार्पियो से भिड़ा, 4 की मौत, एक की हालात गंभीर

27 Feb 2026  

रॉन्ग साइड पर दौड़ रहा ट्रेलर स्कार्पियो से भिड़ा, 4 की मौत, एक की हालात गंभीर

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे ट्रेलर (CG 11 BD 9044) सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।
सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web