The Bare Truth

Union Budget 2026: कंटेंट क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले,15,000 स्कूलों 500 कॉलेजों में खुलेगा कंटेंट क्रिएटर लैब, गेमिंग में 10 लाख

01 Feb 2026  

Union Budget 2026: कंटेंट क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले,15,000 स्कूलों 500 कॉलेजों में खुलेगा कंटेंट क्रिएटर लैब, गेमिंग में 10 लाख

Share this post with:

क्लासरूम अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे। स्कूलों और कॉलेजों में जल्द ही ऐसे लैब बनेंगे, जहां छात्र कैंटीन में बैठकर टेक्नोलॉजी का भविष्य गढ़ेंगे। बजट 2026 में सरकार ने कैंटीन क्रिएटर्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपने आठवें बजट भाषण के दौरान बताया कि देश के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कैंटीन क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी। इन लैब्स का मकसद छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, कोडिंग और इनोवेशन से जोड़ना है।
सरकार का दावा है कि इस पहल से गेमिंग और डिजिटल सेक्टर में करीब 10 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी। कैंटीन क्रिएशन को बढ़ावा देने के लिए नए स्टार्टअप्स, ट्रेनिंग प्रोग्राम और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी निवेश किया जाएगा। 

वित्त मंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी अब सिर्फ इस्तेमाल की चीज नहीं रही, बल्कि भारत इसे लीड करने की दिशा में बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, ‘विकसित भारत’ की नींव शिक्षा और इनोवेशन से ही मजबूत होगी। बजट में यह साफ संकेत है कि सरकार युवाओं की क्रिएटिविटी को सीधे रोजगार से जोड़ना चाहती है—जहां आइडिया कैंपस में जन्म लें और करियर में बदल जाएं।


 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web