The Bare Truth

Union Budget 2026: शिक्षा, कौशल और रोजगार को लेकर कई अहम घोषणाएं

01 Feb 2026  

Union Budget 2026: शिक्षा, कौशल और रोजगार को लेकर कई अहम घोषणाएं

Share this post with:


• होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी से आगे बढ़कर एक नए पर्यटन-कौशल स्कूल नेटवर्क की शुरुआत का प्रस्ताव
• 20 विशेष पर्यटन केंद्रों को इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जहां उच्च गुणवत्ता प्रशिक्षण और डिजिटल नॉलेज हब विकसित होंगे
• पर्यटन को सांस्कृतिक संस्थाओं से जोड़ने के लिए नया सिस्टम विकसित किया जाएगा
• ट्रैकिंग, हाइकिंग और बर्ड वॉचिंग ट्रेल्स को बढ़ावा; हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में विशेष फोकस
• विकसित भारत के लिए बैंकिंग सेक्टर पर उच्च स्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव
• समिति वित्तीय स्थिरता, समावेशन और उपभोक्ता संरक्षण पर सिफारिशें देगी
• दिव्यांग समूहों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे
• एआई की मदद से कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर जोर
• कृत्रिम अंगों की उत्पादकता और नवाचार को प्रोत्साहन
• उच्च क्षेत्रीय कृषि उपज में रोजगार बढ़ाने की योजना
• नारियल, सैंडलवुड, काजू, बादाम और पाइन नट्स उत्पादन को बढ़ावा
• नारियल संवर्धन योजना के तहत पुराने पेड़ों की जगह नई किस्मों का रोपण
• काजू और कोको के लिए विशेष कार्यक्रम, 2030 तक प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड बनाने का लक्ष्य
• कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन और स्टोरेज (CCUS) के लिए 5 वर्षों में ₹20,000 करोड़ का प्रावधान
• आयुष सेक्टर को मजबूती, तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित होंगे
• आयुष फार्मेसी और औषधि परीक्षण लैब्स का अपग्रेडेशन
• जामनगर स्थित WHO ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को और सशक्त किया जाएगा
• “शिक्षा से रोजगार और उद्यम” पर उच्चस्तरीय स्थायी समिति का गठन
• 2047 तक सेवा क्षेत्र में 10% वैश्विक हिस्सेदारी का लक्ष्य
• आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पुलिकट झील के किनारे बर्ड वॉचिंग ट्रेल्स विकसित होंगे
• भारत करेगा पहले ग्लोबल बिग कैट शिखर सम्मेलन की मेजबानी
• मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा, देश में 5 रीजनल मेडिकल टूरिज्म हब स्थापित करने की योजना
• पशु-चिकित्सा क्षेत्र में प्रोफेशनल्स की संख्या बढ़ेगी, निजी क्षेत्र को कैपिटल सब्सिडी
• खेलो इंडिया मिशन के जरिए खेल क्षेत्र में रोजगार और कौशल विकास को नई गति
• 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होगा
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web