The Bare Truth

Vacancy Breaking : MPLRS में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पद, 5,200 से 20,200 रुपये प्रतिमाह वेतन, 4 अप्रैल तक मौका...

20 Mar 2026  

Vacancy Breaking : MPLRS में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पद, 5,200 से 20,200 रुपये प्रतिमाह वेतन, 4 अप्रैल तक मौका...

Share this post with:

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा अवसर सामने आया है। Madhya Pradesh Land Records Management Society (MPLRS) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया गया है। करेक्शन विंडो 12 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। 

इस भर्ती में केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन के पात्र हैं। पदों का वर्गवार बंटवारा भी जारी किया गया है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 209, ईडब्ल्यूएस के लिए 76, ओबीसी के लिए 208, एससी के लिए 123 और एसटी के लिए 154 पद आरक्षित किए गए हैं। 

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही Computer Proficiency Certification Test (CPCT) सर्टिफिकेट अनिवार्य रखा गया है, जो कंप्यूटर दक्षता का प्रमाण माना जाता है। बिना इस सर्टिफिकेट के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें CPCT स्कोर, हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर ज्ञान के अंकों को प्राथमिकता दी जाएगी। अंतिम चयन के बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। 

चयनित उम्मीदवारों को 5,200 से 20,200 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक अभ्यर्थी MP Online Portal के जरिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद जरूरी जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड करना होगा और अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web