Share this post with:
रिटायर्ड होने के बाद भी फिर से अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में वैकेंसी निकली है. इस वैकेंसी के लिए आपको लिखित परीक्षा भी नहीं देनी होगी. ये भर्ती काउंसलर और बीसी सुपरवाइजर के पदों के लिए निकाली है, जिसके लिए आवदेन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अगर आप इस वैकेंसी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. खबर में डॉयरेक्ट लिंक दी गई है. बता दें, आवदेन करने की लास्ट डेट 4 जून 2025 है.
एफएलसी काउंसलर पद के लिए वो ही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री हो. साथ ही साथ एमएस ऑफिस की नॉलेज, टाइपिंग, लोकल भाषा, कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए. इस भर्ती के लिए उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या RRBs के स्केल I या उससे ऊपर के रिटायर्ड या वीआरएस प्राप्त बैंक अधिकारी हो.
वहीं, बीसी सुपरवाइजर पद के लिए बैंक रिटायर्ड शख्स, फ्रेशर या बैंक में काम कर रहे कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. वहीं, एम.एससी (IT)/BE (IT)/ MCA/MBA वालों को प्रेफरेंस दी जाएगी. इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए.
कैसे होगा सेलेक्शन ?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, काउंसलर और बीसी सुपरवाइजर दोनों पदों पर आपको लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. अभ्यर्थियों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर होगी. वहीं, सैलरी की बात करें, फएलसी काउंसलर के पद पर 25,000 रुपये प्रतिमाह और बीसी सुपरवाइजर पद पर 15,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिल सकती है. हालांकि, आवेदन से पहले कैंडिडेट्स जारी नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें.
ये है ऑफिशियल वेबसाइट - www.centralbankofindia.co.in
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023