Share this post with:
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध प्रेम संबंध ने खूनी मोड़ ले लिया। पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ने के बाद पति का गुस्सा इस कदर फूटा कि उसने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर युवक की लाठी और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसरंगी गांव का है। पुलिस के मुताबिक, वार्ड नंबर-5 निवासी नकूल साहू (33) की पत्नी का गांव के ही भाटापारा निवासी वाकेश साहू (27) से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि वाकेश अक्सर रात के अंधेरे में चोरी-छिपे नकूल के घर आता था।
घटना की रात भी वाकेश चोरी से घर पहुंचा, तभी नकूल ने उसे अपनी पत्नी के साथ देख लिया। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि नकूल ने अपने छोटे भाई को बुला लिया। दोनों भाइयों ने मिलकर वाकेश पर लाठी और ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद नकूल खुद सिटी कोतवाली थाना पहुंचा और पूरी वारदात पुलिस को बता दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Share this post with:
09 Feb 2026
09 Feb 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023